रोजाना खाना पाचन के लिए एक छोटा टुकड़ा-A small piece daily for digestion.

Share:

रोजाना खाना पाचन के लिए एक छोटा टुकड़ा

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या हो उनके लिए गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी होता है। गुड़ को प्राकृतिक बॉडी क्लींजर माना जाता है। यह लिवर की सफाई कर हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है। इससे लिवर पर दबाव कम होता है और लिवर स्वस्थ रहता है।गुड़ पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है जिससे पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती है। यह डाइयूरेटिक के रूप में भी काम करता है और मल को जमा नहीं होने देता है। नियमित भोजन के बाद एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन आसानी से पच जाता है। गैस की समस्या में गुड़ का सेवन काफी कारगर तरीके से काम करता है। पेट के एसिडिक पीएच को न्यूट्रिलाइज कर देता है और एसिडिटी से राहत दिलाता है। कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, प्रोटीन, विटामिन B के अलावा कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इसी वजह से गुड़ का सेवन करने से कई प्रकार के लाभ होते हैं। अस्थमा के रोगियों के लिए गुड़ फायदेमंद होता है। यह ना केवल शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है बल्कि एंटी एलर्जिक होने की वजह से अस्थमा के मरीज को राहत भी देता है। 

रोजाना-खाना-पाचन-के-लिए-एक-छोटा-टुकड़ा-a-small-piece-daily-for-digestion, hardin khana chahiye, hardin khana chahiye liver ke liye,  ek tukda har din khana chahiye, liver ke liye ayurvedic dawa

सर्दियों में अक्सर ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। ऐसे में गुड़ का सेवन शरीर को गर्मी पैदा करता है। आयरन ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मददगार है। अगर बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो ऐसे में गुड़ खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है। गुड़ जल्दी से पच भी जाता है और एनर्जी लेवल को बढ़ा भी  देता है। गुड़  खाने से शरीर में कभी भी आयरन की कमी नहीं होगी। खासतौर पर जो लोग एनीमिया के शिकार हैं वो चीनी की जगह गुड़ खाएं। इससे उन्हें फायदा होगा। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसी वजह से किसी को सर्दी और जुकाम हो गया हो तो उसे गुड़ जरूर खाना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जुकाम में कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहिए। इसे चाय में चीनी की जगह डालकर पी सकते हैं। गुड़ खून में खराब टॉक्सिन को दूर करने में मदद करता है। इससे खून साफ हो जाता है और स्किन में चमक आ जाती है। इसके साथ ही मुहांसे और झुर्रियों की समस्या भी दूर हो जाती है।