एक सेब हर सुबह खाएं फिर देखें फायदे
(An apple every morning and then see the benefits in hindi)
सेब में कई प्रकार के पोषक होते हैं। (An apple a day) हर दिन एक सेब खाने से कई बीमारियाँ दूर होती है ब्लकि कई रोगों से लड़ने में मदद के साथ-साथ शरीर को भी स्वस्थ रखता है। सेब के सेवन से हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह के साथ ही दिमागी बीमारियों जैसे पार्किंसन और अल्जाइमर आदि में भी आराम मिलता है। सेब रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सेब को खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। यह एक अच्छा एंटी ओक्सिडेंट भी है जो मधुमेह, कैंसर, और दिमाग से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। सेब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है।
हर सुबह 1 सेब खाने के कई फायदे
(Many benefits of eating one apple every morning)
मोटापा कम के लिए एक सेब हर सुबह खाएं (Eat an apple every morning to reduce obesity): मोटे व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी आदि शुरू होती है। सेब में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेब पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर में एंटी-ओबेसिटी गुणों की तरह काम करते हैं। यह शरीर से फ्री रेडिकल्स और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यू को कम करते हैं, जिससे आपको वजन कम करने में सहायता मिलती है।
कैंसर से बचाव के लिए एक सेब हर सुबह खाएं (Eat an apple every morning to prevent cancer): सेब के गुण कई तरह के कैंसर से बचा सकते हैं। इनमें प्रोस्टेट, लंग्स और ओवरी कैंसर के साथ एसोफैगस, कोलन और ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं और शरीर में डिटॉक्सिफाइंग एंजाइम को बढ़ाने का काम करते हैं।
एक सेब हर सुबह खाएं मधुमेह कम करने में मदद करता (Eat an apple every morning helps in reducing diabetes): सेब के सेवन से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ा कर मधुमेह को कम करने में मदद करता है।
एक सेब हर सुबह खाएं गॉल ब्लैडर स्टोन के लिए फायदेमंद (Eat an apple every morning beneficial for gall bladder stone): गॉल ब्लैडर स्टोन छोटे-छोटे सख्त कणों के रूप में ब्लैडर में कोलेस्ट्रोल और बिलीरुबिन के अधिक जमाव के कारण बनते हैं। यह समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जिनका वजन जरूरत से ज्यादा होता है। ऐसे में फाइबर युक्त आहार, जैसे सेब का सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे गॉल ब्लैडर स्टोन से आराम मिल सकता है।
एक सेब हर सुबह खाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है (Eat an apple every morning strengthens immunity): सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के दुष्प्रभावों से बचाते हैं। इसमें एंटी-प्रोलाइफरेटिव गुण होते हैं जो कोशिकाओं को क्षति से बचा कर प्रतिरोधक क्षमता के लिए सहायक के रूप में काम करते हैं। सेब में फाइटोकेमिकल मौजूद होते हैं जो इम्यून प्रतिक्रिया को ठीक करता है।
एक सेब हर सुबह खाएं पाएं सफेद दांत (Eat an apple every morning to get white teeth): सेब के गुण दांतों को सफेद करने में भी मदद कर सकते हैं। सेब में मैलिक एसिड होता है जो प्राकृतिक रूप से दांतों को सफेद करने का काम कर सकता है।
खाएं एक सेब हर सुबह बस देखते रहिये फायदे
(Eat an apple every morning just keep watching benefits)
एक सेब हर सुबह खाएं कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है (Eat an apple every morning Helps to lower cholesterol) : सेब के सेवन से कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद मिल सकती है। इसके कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले प्रभाव बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं।
हड्डियों की मजबूती के लिए एक सेब हर सुबह खाएं (Eat an apple every morning for strong bones) : सेब में प्रचुर मात्रा में कैल्शिम पाया जाता है। इस कारण प्रतिदिन सेब का सेवन करने या इसका जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती है।
दमा रोकने के लिए एक सेब हर सुबह खाएं (Eat an apple every morning to prevent asthma) : सेब या सेब के जूस के सेवन से दमा रोगियों को बहुत फायदा मिलता है। सेब दमे के अटैक को रोकने में कारगर है इसमें पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। प्रतिदिन सेब का जूस पीते हैं उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां बहुत कम होती हैं।
मजबूत पाचन तंत्र के लिए एक सेब हर सुबह खाएं (Eat an apple every morning for a stronger digestive system) : सेब में पाया जाने वाला अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है। साथ ही सेब शरीर में मौजूद पीएच के स्तर को भी नियंत्रित करता है जिससे व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत होता है।
अल्जाइमर बचाव के लिए एक सेब हर सुबह खाएं (Eat an apple every morning to prevent alzheimer's) : सेब एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होता है। ऐसे में एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फलों का सेवन रोगों से बचाने में सहायक साबित हो सकता है। सेब का जूस ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और आपको अल्जाइमर से बचा सकता है।
अपनाएं आयुर्वेद लाइफस्टाइल (Adopt ayurveda lifestyle in hindi)
- बस हर रोज खाली पेट खा लें
- आओ एक कप प्याज की चाय
- हल्दी, अदरक और दालचीनी युक्त चाय से फायदे
- अदरक के औषधीय गुणों से कई फायदे
- सर्दियों में अब नहीं कोई दिक्कत
- गेहूं के ज्वार का जूस खाली पेट प्रतिदिन
- नारियल तेल पिए एक चम्मच खाली पेट
- नारियल पानी, काम अमृत जैसा
- जमा चर्बी से जल्द ही छुटकारा
- प्याज करें सर्दी-जुकाम दूर
- दही के साथ भुने जीरे के अनेक फायदे
- एक सेब हर सुबह और फिर देखें फायदे
- नाशपाती खाने से कई फायदे
- अमरूद करे कई बीमारियों का काम तमाम
- आम खाने से लाजवाब फायदे
- केसर का उपयोग और फायदे
- मूली के फायदे और नुकसान
- लहसुन का उपयोग और इसके फायदे और नुकसान
- खजूर से बीमारियाँ भागे दूर
- बेलपत्र का औषधीय महत्व
- पवित्रता की शक्ति तुलसी
- जीवन में पीपल की उपयोगिता
- लाभदायक गुणों से भरपूर निर्गुंडी
- भृंगराज अति-उपयोगी
- पारिजात का पौराणिक महत्व
- पत्थरचट्टा पथरी निकालने में मददगार
- करौंदा- Karonda
- कटहल के सेवन से फायदा कम नुकसान ज्यादा न हो जाए
- इस समस्या से खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है
- कीवी के औषधीय गुण
- तेज पत्ता (डालचीनी)
- एक साथ ये चीजें नहीं खानी चाहिए
- स्वस्थ-स्वास्थ्य के लिए कचनार
- सहजन से बनाएं मजबूत मसल्स और हड्डियां
- सत्तू का शरबत गर्मियों में जरूर पिएं
- खाली पेट खाएं शहद में भिगोया लहसुन
- अंजीर के अनगिनत फायदे
- गुनगुने दूध में मिश्री मिलाकर पीने से फायदे
- पान के पत्ते का औषधीय फायदे
- कोरोना काल में करेला बहुत फायदेमंद
- अनदेखी नहीं, औषधीय गुणों से भरपूर
- अब घर से बाहर होगा नकली घी
- शुगर पीड़ितों के अच्छे दिन अवश्य आते हैं
हर बीमारी के लिए खाएं एक सेब हर सुबह
(An apple every morning for every disease)
एक सेब हर सुबह खाएं और पेट से सम्बंधित समस्या दूर (Eat an apple every morning and the problem related to stomach goes away) : आंतों के लिए वो खाद्य पदार्थ अच्छे माने जाते हैं जो फाइबर से भरपूर होते हैं। आंत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए फाइबर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि शरीर में डाइटरी फाइबर की कमी से इर्रिटेबल बॉउल सिंड्रोम आंत में होने वाली समस्या जैसे पेट दर्द, कब्ज व दस्त हो सकते हैं।
लिवर मजबूत के लिए एक सेब हर सुबह खाएं (Eat an apple every morning for strong liver) : सेब खाने से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सेब के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में डिटॉक्सिफाई एंजाइम का प्रवाह बढ़ाते हैं।
रक्त बढ़ाने के लिए एक सेब हर सुबह खाएं (An apple every morning to increase blood) : सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रक्त के लिए आयरन जरूरी खनिज माना गया है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक प्रोटीन होता है जो फेंफड़ों से ऑक्सीजन पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए एक सेब हर सुबह खाएं (Eat an apple every morning to improve eyesight) : ऐसा विटामिन-ए की कमी से हो सकता है। विटामिन-ए की कमी से निक्टलोपिया (रतौंधी) हो सकता है। इससे बचने के लिए सेब का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन-ए से समृद्ध होता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है।
विटामिन-सी की कमी को दूर करने के लिए एक सेब हर सुबह खाएं (An apple every morning to overcome vitamin-C deficiency) : शरीर के लिए विटामिन-सी के कई लाभ हैं। यह घावों को भरने में मदद करता है, दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है और आयरन की कमी को दूर करता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचाता है। फ्री-रेडिकल्स से बचा कर विटामिन-सी बढ़ती उम्र के लक्षण, हृदय रोग, अर्थराइटिस और कैंसर के खतरे से भी बचा सकता है। सेब में भरपूर मात्रा में विटमिन-सी पाया जाता है।
No comments
Post a Comment