कोई बीमारी नहीं बुढ़ापे तक, बस हर रोज खाली पेट खा लें
(No disease till old age, Just eat everyday an empty stomach)
आयुर्वेद में नाश्ता न करना वात, पित्त और कफ दोषों को एक तरह से निमंत्रण देना है। जो लोग नाश्ता नहीं करते हैं, उन्हें कम से खाली पेट लहसुन, आवंला, शहद और तुलसी में किसी एक चीज का सेवन जरूर करना चाहिए। इन चीजों से इम्यूनिटी बढ़ती है। खाली पेट इनका सेवन करना पेट की सतह को शांत करने के साथ-साथ भूख को बढ़ाता है।
खाली पेट अजवाइन (Empty stomach celery): अजवाइन खाने से पेट के रोगों में फायदा मिलता है। वहीं सुबह खाली पेट इसका पीना पीने से डायबिटीज होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए भी ये काफी लाभदायक चीज है।
खाली पेट नींबू-शहद (Empty stomach lemon-honey): सुबह उठकर खाली पेट शहद और नींबू को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से वजन घटने के साथ-साथ अन्य कई फायदे होते हैं। इससे डाइजेशन अच्छा होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।
खाली पेट शहद (Empty stomach honey): आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट शहद खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा मूड्स स्विंग्स को कंट्रोल करना और अगर किसी को भूख नहीं लग रही तो उसकी भूख बढ़ाने का भी काम करता है। सुबह उठते ही एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी में डालकर पी लें। स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस भी मिला सकते है।
खाली पेट लहसुन (Empty stomach garlic): लहसुन का सेवन भी सुबह खाली पेट करना सेहत के लिए अच्छा होता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता ह।, यह फेफेड़ों के लिए लाभदायक होता है। सुबह उठते ही लहसुन की दो-तीन क को गर्म पानी के साथ खा लें।
खाली पेट तुलसी (Empty stomach basil): रातभर एक गिलास पानी में तुलसी के चार-पांच पत्ते डालकर रख दें। अब इस गिलास वाले पानी को सुबह उठते ही खाली पेट पी लें। ऐसा करने से रोग प्रतिरक्षा क्षमता मजबूत होती है। तुलसी ग्लूकोज, ब्लड प्रेशर और लिपिड प्रोफाइल को सामान्य बनाए रखने का काम करती है।
खाली पेट आंवला (Amla on an empty stomach): आंवला स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है। यह बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
खाली पेट पपीता (Empty stomach papaya): पपीता पेट के लिए फायदेमंद होता है। कब्ज या पाचन संबंधी अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए खाली पेट पपीता खाएं। पपीता शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ बनाता है। खाली पेट पपीता खाने के एक घंटे तक कुछ और न खाएं।
खाली पेट कढ़ी पत्ता (Empty stomach curry leaves): करी पत्ता एक आयुर्वेदिक औषधि है इसमें कई प्रकार के विशेष गुण पाये जाते हैं। हाथ और पैरों में में सूजन के लिए करी पत्ते खाते हो तो सूजन कम होने लगती है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। करी पत्ते कैंसर से बचाता है। पेट की किसी भी तरह के समस्या रहती हो चाहे वह गैस, बदहजमी, अपच और कब्ज हो तो करी पत्ता इन बीमारियों के लिए बहुत लाभकारी होता है। करीपत्ते में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो पेट के रोगों को जड़ से खत्म करते हैं। रोज सुबह करी पत्तों को गर्म पानी के साथ सेवन करने से ये लाभ मिलते हैं। यह त्वचा में किसी प्रकार का संक्रमण हो जाये तो करी पत्ते का सेवन करने से लाभ होता है, क्योंकि करी पत्ते में एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं जो आँखों की बीमारियों में भी लाभदायक होता है। कढ़ी पत्ता रतौंधी की समस्या को दूर करके आँखों की रोशनी बढ़ाता है।
खाली पेट बादाम (Empty stomach almonds): बादाम रात को भिगोकर रखे और सुबह खाएं। बादाम में फाइबर, प्रोटीन, फैट, विटामिन, मेग्निशियम होता है। इन सबके अलावा इसमें कॉपर, विटमिन बी2 एंव फास्फोरस भी होता है। बादाम, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेड जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भी भरपूर होता है। इसे अगर 7 दिन लगातार खाली पेट 2 से 4 बादाम खा लेते हैं तो आपकी कई सारी परेशानियां दूर हो जाती है।
खाली पेट गर्म पानी (Empty stomach hot water): रोजाना गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। पानी पीने से एसिडिटी हटती है, क्योंकि पानी पेट साफ रखता है। सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुना पानी कब्ज को जड़ से खत्म कर देता है। पानी जोड़ों को चिकना बनाता है और जोड़ों का दर्द भी कम करता है।
खाली पेट सेब (Empty stomach apple): सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है इससे आंत, पेट साफ और पेट से जुड़ी अन्य समस्या दूर होती है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट सेब खाना चाहिए। सेब खाने से शरीर का इन्सुलिन लेवल कंट्रोल में रहता है। यह शुगर को रक्तकणिकाओं में धीरे-धीरे प्रवेश करने में मदद करता है। इसके अलावा अगर खाने में कुछ विषाक्त चला गया हो तो उसे भी शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। जो लोग 1 हफ्ते तक सेब का सेवन करते हैं उनमें अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। सेब से आपके शरीर का कॉलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल रहता है। सेब ना केवल दिल को मजबूत बनाता है बल्कि प्यास बुझाता है और फेफड़ों में नमी बरकरार रखता है। इससे सांस संबंधी कोई बीमारी लोगों को नहीं होती है।
खाली पेट चना (Empty stomach gram): काले चनों को रात में भिगोइये और इन्हें सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दीजिये। प्रतिदिन एक मुट्ठी चने का सेवन सेे शरीर से जुड़ी कई छोटी-बड़ी बीमारी है दूर हो जाती है। भीगे चने में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स पाए जाते हैं। भीगे चने खाने से दिमाग तेज होता है और खून साफ होता है। मोटापे से निजात पाने में यह लाभकारी होता है। इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाता है, चने में विटामिन्स के अलावा क्लोरोफिल और फास्फोरस जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो शरीर से बीमारियों को दूर रखते हैं। पेट की समस्याओं में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। डायबिटीज ठीक करना चाहते हैं तो इसके लिए भीगे चने खाना शुरू कर दीजिये।
अपनाएं आयुर्वेद लाइफस्टाइल (Adopt ayurveda lifestyle in hindi)