मंगल दोष के उपाय, 100 प्रतिशत मंगलमय
Mangal Dosh Ke Upay, 100 Pratishat Mangalmay
1) यदि चंद्रमा केंद्र में है तो कुंडली मांगलिक दोष मुक्त होती है। मंगल शुभ का प्रतीक है। मंगल की स्थिति से रोजगार से जुडी होती है। मंगल अगर शनि जैसे ग्रह के साथ है तब ही अनिष्टकारी होता है।
2) मांगलिक दोष होने पर वधु पक्ष लड़की का पूर्व विवाह पीपल या शालिग्राम के साथ कराने से इसका वैवाहिक दोष मिट जाता है।
3) भगवान गणेश की पूजा और मंगल ग्रह का जाप करने से दोष मिट जाता है।
4) मंगल ग्रह का रंग लाल होता है इस कारण लाल रंग का रुमाल रखने से इसका प्रभाव निश्चित रूप कम होता है।
5) मांगलिक दोष होने पर वट-वृक्ष पर मीठा दूध चढ़ाने से मंगल दोष दूर होता है।
6) चांदी की धातु धारण करने तथा चिड़ियों को दाना डालने से मंगल दोष दूर होता है।
7) यदि मंगल की स्थिति पंचम भाव है तो सर के पास पानी रख कर सोए और सुबह उठ कर वही पानी किसी पेड़ में डाले।
8) यदि मंगल की स्थिति छठे भाव में हो तो पिता-पुत्र को सोना धारण नहीं करना चाहिए।
9) मंगल दोष के निवारण के लिए हनुमान पूजा अति आवश्यक होती है चाहे स्त्री हो या पुरुष लाल सिंदूर रख कर हनुमान जी का व्रत से दूर किया जाता है।
10) हनुमान जी को अष्ट सिद्धियों और नव निधियों का स्वामी माना जाता है। माना जाता है कि अगर इनकी कृपा हो तो कोई भी ग्रह अपना अशुभ फल प्रदान नहीं कर पाता।
11) अपने घर में लाल रंग के फूल वाले पौधे लगवाएं और उनकी सेवा करें।
12) यदि संतान को कष्ट या नुक्सान हो रहा हो तो नीम का पेड़ लगाने से मंगल दोष दूर होता है।
13) पितर श्राद्ध करने से मंगल दोष दूर होता है।
14) मंगल यंत्र बनवा कर विधि-विधानपूर्वक मंत्र जाप करें और इसे घर में स्थापित करें।
15) मूंगा धारण करने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
16) यदि विवाह के उपरांत मांगलिक होने का पता चले तो सात मंगल वार अपने शरीर से रक्त निकालकर बहते पानी में डालने से और लाल पुष्प, लाल चन्दन, लाल कपड़े में लाल मसूर दाल, मिष्ठान को साथ बांध कर नदी में बहा देने से मंगल दोष दूर होता है क्योंकि मंगल ग्रह लाल रंग कि और आकर्षित होता है इससे मंगल का प्रकोप दूर होता है।
17) अगर किसी व्यक्ति का जन्म मंगलवार को होता है तो उसकी कुण्डली में मंगल दोष होने के वावजूद उस पर उसका कोई प्रभाव नही पड़ता।
18) जब दो मांगलिक व्यक्तियों की शादी होती है तो इसका प्रभाव समाप्त हो जाता है और उनका वैवाहिक जीवन सुखी बना रहता है।
