खाने की पाचन शक्ति बृहस्पति से सम्बन्धित है। इसलिए बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से पाचन तंत्र कमजोर होता है। बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से हाइपर एसिडिटी और पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ता है।
• बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से कैंसर जैसी बीमारी से पेरशान हो सकते है।
• बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से बृहस्पति जिस स्थान में होता है उसमें लम्बी बीमारियां होती है।
• बृहस्पति किसी भी वस्तु को बड़ा और विशाल बना देता है।
• एकादशी व्रत नियमित करने से मोटापा दूर होता है।
ऐसा करने का प्रयत्न करें
• भगवान ब्रहमदेव को केले अर्पित करें तथा ब्राहमणों का आदर के साथ आर्शीवाद प्राप्त करें।
• बृहस्पति वार के दिन केले और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
• बृहस्पति वार के दिन गाय को केले खिलाये।
• बृहस्पति वार के दिन चमेली के फूल, गूलरए मुलहठी, दमयंती और पानी में कुछ शहद मिलाकर स्नान करने से समस्त कष्टों मुक्ति मिलती है।
• शुक्ल पक्ष में लगातार 11 गुरूवार पानी में कुछ हल्दी मिलाकर स्नान करने से विवाह का संयोग बनता है।
• भगवान शिव की उपासना नियमित और भगवान शिव को गन्ने के रस से रूद्राभिषेक करने से पेट की बिमारियां दूर होती है।
