Aisa karane se band kismat ke dvaar khul jate hain
वैदिक पुराणों में तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना गया है। घर में रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में कभी भी समृद्धि और धन की कमी नहीं होती है। घर के अंदर उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
तुलसी की पूजा से घर में दुख दरिद्रता नहीं आती
बेल का पौधा (Bel Plant): बेल भगवान शिव का पसंदीदा फल है इसकी पत्तियां भी महादेव को अर्पित की जाती हैं। अगर आप घर में बेल का पेड़ लगाते हैं तो घर के वास्तु दोष मिट जाते हैं। इसलिए सावन के महीने में बेल का पौधा लगाएं और घर में अपार सुख और पैसा मिलेगा।
हर दुखों का निवारण करता है-पवित्र श्रावण मास
केले का पौधा (Banana Plant): सावन में घर में केले का पौधा लगाना शुभ होता है। तुलसी और केले का पौधा साथ लगाने से घर की परेशानियां दूर होती हैं, बस इस बात का ध्यान रखें ये दोनों पौधे साथ न लगाएं, केले को दाहिनी और तुलसी के पौधे को बाईं ओर लगाएं।
शमी का पौधा (Shami Plant): शमी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ होता है। इसे घर में लगाने से शिव के साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाने से दोगुनी कृपा मिलती है।
चंपा का पौधा: (Champa Flower): सावन के महीने में चंपा लगाने से भगवान की कृपा घर में होती है, वास्तु के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में धन-दौलत आती है।





