बालों को बूढ़ापे तक काले कैसे रखें
बालों के झड़ने और सफेद होने से हर कोई परेशान है। इसे रोकने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में काला तिल बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। काले तिल को अक्सर लोग खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड के बालों के विकास और कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही बालों को अंदर से हाइड्रेट करता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सफेद बालों की समस्या नहीं होती है।
» बालों को अंदर से मॉइस्चराइज करने के लिए काले तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तिल का पेस्ट बालों को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और ड्राई स्कैल्प को कम करता है। साथ ही इसका एंटी बैक्टीरियल गुण बालों से डैंड्रफ को दूर होता है।
» काले तिल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है जो कि बालों की चमक बढ़ाने में मददगार है। बालों को अंदर से मजबूत और मुलायम करने में मदद करता है।
» काले तिल का तेल बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है। यह ड्राईनेस को कम करता है और बालों को अंदर से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इससे बालों का हाइड्रेशन बढ़ता है और बालों का झड़ना कम हो जाता है।
