सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, प्रोटीन, विटामिन B के अलावा कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इसी वजह से गुड़ का सेवन करने से कई प्रकार के लाभ होते हैं।
गुड़ खाने से अस्थमा पीड़ितों को फायदा मिलता है (Asthma sufferers benefit from eating jaggery): अस्थमा के रोगियों के लिए गुड़ फायदेमंद होता है। यह ना केवल शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है बल्कि एंटी एलर्जिक होने की वजह से अस्थमा के मरीज को राहत भी देता है।
• Marvelous benefits of jaggery for skin & health in hindi
• Many amazing benefits in winter of having jaggery in hindi
खांसी जुकाम में गुड का फायदा (Benefits of jaggery in cough and cold): गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसी वजह से किसी को सर्दी और जुकाम हो गया हो तो उसे गुड़ जरूर खाना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जुकाम में कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहिए। इसे चाय में चीनी की जगह डालकर पी सकते हैं।
गुड़ खाने से नाक की एलर्जी दूर होती है (Eating jaggery cures nasal allergy): कई लोगों को बार-बार नाक की एलर्जी हो जाती है। इसके लिए उन लोगों को सुबह खाली पेट 1 चम्मच गिलोय और 2 चम्मच आंवले के रस के साथ गुड़ लेना चाहिए।
गुड़ खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है (Digestive power is strengthened by eating jaggery): जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या हो उनके लिए गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इन लोगों को खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खा लेना चाहिए। यह पाचन को बेहतर बनाता है।
गुड़ खाने से लिवर स्वस्थ रहता है (Eating jaggery keeps the liver healthy): गुड़ को प्राकृतिक बॉडी क्लींजर माना जाता है। यह लिवर की सफाई कर हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है। इससे लिवर पर दबाव कम होता है और लिवर स्वस्थ रहता है।
गुड़ खाने से खून पतला होता है (Eating jaggery makes blood thinner): सर्दियों में अक्सर ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। ऐसे में गुड़ का सेवन शरीर को गर्मी पैदा करता है। आयरन ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मददगार है।
आयुर्वेद लाइफस्टाइल बीमारियों से रखे दूर- Ayurveda Lifestyle Keep Away From Diseases
