लहसुन Garlic का इस्तेमाल आयुर्वेदिक Ayurvedic उपचार में किया जाता है। लहसुन एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। इसमें एलीसीन और सल्फर यौगिक मौजूद होते हैं। साथ ही लहसुन में एजोइन और एलीन जैसे यौगिक भी मौजूद होते हैं जो लहसुन को और ज्यादा लाभदायक औषधि बना देते हैं। इन तत्वों और यौगिकों की वजह से ही लहसुन का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन यही घटक लहसुन को संक्रमण दूर करने की क्षमता देते हैं। आमतौर पर लहसुन का प्रयोग खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है जो स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
लहसुन के औषधीय गुण (Medicinal Properties of Garlic in hindi)
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन इंसुलिन के स्तर को बढ़ाता है (Consuming garlic on an empty stomach in the morning increases insulin levels): यह खून में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाता है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। यह संक्रमण से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करता है। दुनियाभर में लहसुन की 300 से भी ज्यादा किस्में हैं। 19 अप्रैल को राष्ट्रीय लहसुन दिवस मनाया जाता है। पहले और दूसरे विश्व युद्ध में लहसुन को एंटीसेप्टिक की तरह घाव के संक्रमण के लिए उपयोग किया गया था। लहसुन को सिरका और नींबू के रस के साथ मिलाकर डिसइनफेक्टेंट की तरह उपयोग किया जा सकता है।
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभकारी (Consuming garlic on an empty stomach in the morning is beneficial for immunity): लहसुन की कली का सेवन रोग-प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने में मददगार साबित होता है। लहसुन में कई तरह के यौगिक मौजूद होते हैं जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभकारी हो सकते हैं। लहसुन खाने से शरीर में कई तरह की प्रतिरक्षा कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होती है।
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन सर्दी-खांसी-जुकाम रोकने में भी मददगार (Consuming garlic on an empty stomach in the morning is also helpful in preventing cold-cough)
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन लहसुन सर्दी-खांसी के लिए (Consumption of garlic in the morning on an empty stomach, garlic for cold and cough): लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को फ्लू के कारण होने वाली सर्दी-खांसी-जुकाम से बचाए रखने में मदद करता है। लहसुन हो हल्का भून कर भी खा सकते हैं।
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के लिए लाभकारी (Consuming garlic on an empty stomach in the morning is beneficial for high blood pressure): लहसुन में बायोएक्टिव सल्फर यौगिक, एस-एललिस्सीस्टीन मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। सल्फर की कमी से भी हाई ब्ल्ड प्रेशर की समस्या हो सकती है इसलिए शरीर को ऑर्गनोसल्फर यौगिकों वाला पूरक आहार देने से ब्लड प्रेशर को स्थिर करने में मदद मिल सकती है।
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन स्वस्थ हृदय के लिए महत्वपूर्ण (Consuming garlic on an empty stomach in the morning is important for a healthy heart): लहसुन में कुछ खास तरह के कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन मधुमेह के लिए लाभकारी (Consuming garlic on empty stomach in the morning is beneficial for diabetes): मधुमेह रोगियों के लिए भी आहार में लहसुन को शामिल करना लाभकारी होता है। लहसुन का सेवन टाइप डायबिटीज के मरीजों में शुगर को नियंत्रित करने में लाभकारी होता है। मधुमेह की समस्या से परेशान व्यक्ति लहसुन का सेवन करना चाहता है तो उसके लिए कच्चा लहसुन लाभकारी हो सकता है। कच्चा लहसुन शुगर की मात्रा को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा लहसुन में मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण भी डायबिटीज के जोखिम को कम करने में सहायक होता है।
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन हड्डियों और गठिया में लाभकारी (Consuming garlic on an empty stomach in the morning is beneficial in bones and arthritis): लहसुन हड्डियों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। कच्चा लहसुन या लहसुन युक्त दवा के सेवन से शरीर में कैल्शियम अवशोषण में मदद मिल सकती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी की समस्या में राहत मिल सकती है। लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिक गुण मौजूद होता है, जिससे गठिया का जोखिम कम होता है।
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन लिवर के लिए लाभकारी (Consuming garlic on an empty stomach in the morning is beneficial for the liver): लहसुन में पाए जाने वाले एस-एलील्मर कैप्टोसाइटिस्टीन एक प्रकार का यौगिक नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर के उपचार में सहायक हो सकता है और लिवर को किसी प्रकार के चोट से बचाव करने में भी मदद कर सकता है। लहसुन का तेल एंटीऑक्सीडेटिव गुणों से भरपूर होता है जो लिवर के सूजन के लिए लाभकारी हो सकता है।
लहसुन कैंसर से बचाता है (Consuming garlic on an empty stomach in the morning prevents cancer): लहसुन कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी-कैंसर गुण के कारण कैंसर से बचाव कर सकता है।
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन अल्जाइमर से राहत दिलाता है (Consuming garlic on an empty stomach in the morning gives relief from Alzheimer's): अल्जाइमर मस्तिष्क से संबंधित एक समस्या जिसमें लोगों को भूलने की बीमारी हो जाती है। यह डिम्नेशिया मस्तिष्क संबंधी समस्याओं के लक्षणों का समूह का एक प्रकार है। ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन से बचाव कर सकता है, बल्कि अल्जाइमर और डिम्नेशिया से भी बचाव करने में भी मदद कर सकता है।
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन आंखों के लिए लाभकारी (Consuming garlic on an empty stomach in the morning is beneficial for the eyes): लहसुन का सेवन आंखों को स्वस्थ रखने में भी सहायक हो सकता है। एकैंथअमीबा एक प्रकार का अमीबा आंखों के संक्रमण, खासकर केरेटाइटिस आंख के सामने का पारदर्शी हिस्सा कॉर्निया, जब इसमें सूजन हो जाती है तो यह कारण बन सकता है। लहसुन में अमीबिसाइडल अमीबा को खत्म करने वाला गुण पाया जाता है जो इस अमीबा से बचाव कर आंखों को इससे होने वाले संक्रमण के जोखिम को कुछ हद तक कम कर सकता है।
सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन झुर्रियों को दूर करता है (Consuming garlic on an empty stomach in the morning removes wrinkles): लहसुन में एस-एलिल सिस्टीन एक प्रकार का यौगिक पाया जाता है जो त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से होने वाली झुर्रियों से बचाने में मदद कर सकता है।
लहसुन किसे नहीं खाना चाहिए? (Who should not eat garlic?): ऐसे व्यक्ति जिनको पेट से जुड़ी कोई परेशानी है, तो वो कच्चे लहसुन का सेवन करने से बचे। अगर कोई खून को पतला करने की दवाई ले रहा है, तो वो लहसुन का सेवन न करें। लिवर के लिए लहसुन लाभकारी है, लेकिन अगर किसी को लिवर की गंभीर समस्या है तो इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लें। लहसुन के अत्यधिक सेवन से लिवर को क्षति भी हो सकती है। जिनको माइग्रेन की समस्या है, वो लहसुन का सेवन न करें, क्योंकि हो सकता है कि इसकी गंध से समस्या और बढ़ जाए। जिनको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है, वो लहसुन का सेवन डॉक्टरी सलाह पर ही करें। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर के लिए लाभकारी होता है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर में यह नुकसानदायक हो सकता है।
अपनाएं आयुर्वेद लाइफस्टाइल (Adopt Ayurveda Lifestyle in hindi)
No comments
Post a Comment